UPPCS परीक्षा तीन चरणों में होती है :
The UPPCS examination is conducted in three stages:
प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ, 400 अंक) Preliminary (Objective, 400 Marks)
मुख्य (वर्णनात्मक, 1500 अंक) Mains (Descriptive, 1500 Marks)
साक्षात्कार (100 अंक) Interview (100 Marks)
पेपर I (सामान्य अध्ययन): 200 अंक, 150 प्रश्न (योग्यता आधारित)।
Paper I (General Studies): 200 Marks, 150 Questions (Aptitude-based)
पेपर II (CSAT): 200 अंक, 100 प्रश्न (योग्यता: न्यूनतम 33%)।
Paper II (CSAT): 200 Marks, 100 Questions (Qualifying: Minimum 33%).
नकारात्मक अंकन: अंकों का तीसरा (0.33) भाग।
Negative Marking: One-third (0.33) of the marks
इसमें 6 अनिवार्य सामान्य विषय के प्रश्न पत्र और 2 अनिवार्य प्रश्न पत्र (हिंदी/निबंध) शामिल हैं।
It includes question papers for 6 compulsory general subjects and 2 compulsory papers (Hindi/Essay)
कुल अंक: 1500
Total Marks: 1500
तीसरा चरण: व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)
Stage 3: Personality Test (Interview)
100 अंक/Marks
इतिहास History
भारतीय समाज Indian Society
भूगोल Geography
राजव्यवस्था Polity
सामाजिक न्याय Social Justice
सुशासन Good Governance
विदेश सम्बंध International Relations
अर्थव्यवस्था Economy
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी Science and Technology
पर्यावरण Environment
आपदा प्रबन्धन Disaster Management
सुरक्षा Security
कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन के मुद्दे।
Issues related to Agriculture, Horticulture, Forestry, and Animal Husbandry.
नीतिशास्त्र Ethics
उ0प्र0 का इतिहास History of Uttar Pradesh
उ0प्र0 में ग्रामीण, शहरी एवं जनजातीय मुद्दे
Rural, Urban, and Tribal Issues in Uttar Pradesh
उ0प्र0 की राजव्यवस्था The Polity of Uttar Pradesh
उ0प्र0 में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे Security-Related Issues in Uttar Pradesh
उ0प्र0 विविध Uttar Pradesh: Miscellaneous
उ0प्र0 का अर्थव्यवस्था The Economy of Uttar Pradesh
उ0प्र0 का भूगोल Geography of Uttar Pradesh
कुल 1500 अंक/Total 1500 Marks
राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक। घटनाओं पर अभ्यर्थियों को जानकारी रखनी होगी।
On Current Events of National and International Importance, candidates will be expected to have knowledge about them.
इतिहास के अन्तर्गत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी अपेक्षित है।
In History emphasis should be on broad understanding social, economic and political aspects of Indian History. In the Indian National Movement, the candidates are expected to have a synoptic view of nature and character of the freedom movement, growth of nationalism and attainment of independence.
भारत एवं विश्व का भूगोल: India and World geography:
भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
Physical, Social, Economic geography of India and the World
विश्व भूगोल में विषय की के वल सामान्य जानकारी की परख होगी। भारत का भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
In World Geography only general understanding of the subject will be expected. Questions on the Geography of India will relate to Physical, Social & Economic Geography of India.
भारतीय राजनीति एवं शासन: Indian Polity and Governance
संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति आधिकारिक प्रकरण आदि
Constitution, Political System, Panchayati Raj, Public Policy, Rights Issues etc
भारतीय राज्य व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अन्तर्गत देश के पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान तथा भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
In Indian Polity, Economic and Culture, questions will test knowledge of the country's political system including Panchayati Raj and Community Development, broad features of Economic policy in India and Indian culture.
सतत विकास, गरीबी अन्तर्विष्ट, जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि
Sustainable Development, Poverty Inclusion, Demographics, Social Sector Initiatives, etc
अभ्यर्थियों की जानकारी का परीक्षण जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं | तथा उनके सम्बन्धों के परिप्रेक्ष्य में किया जायेगा।
The candidates will be tested with respect to problems and relationship between Population, Environment and Urbanisation.
इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों से विषय की सामान्य जानकारी अपेक्षित है
That do not require subject specialisation. General awareness of the subject is expected from candidates.
सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
Questions on General Science will cover general appreciation and understanding of Science including matters of everyday observation and experience, as may be expected of a well educated person, who has not made a special study of any scientific discipline.
काम्प्रिहेन्सन (विस्तारीकरण) Comprehension
अन्तर्वैयक्तिक क्षमता जिसमें सम्प्रेषण कौशल भी समाहित होगा। Interpersonal skills including communication skills
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता। Logical reasoning and analytical ability
निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान। Decision making and problem solving
सामान्य बौद्धिक योग्यता। General mental ability
प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तक - अंकगणित, बीजगणित रेखागणित व सांख्यिकी। Elementary Mathematics up-to ClassX level-Arithmetic, Algebra, Geometry and Statistics
सामान्य अंग्रेजी हाईस्कूल स्तर तक। General English up-to Class X level
सामान्य हिन्दी हाईस्कूल स्तर तक। General Hindi up-to Class X level
1. अंकगणित Arithmetic
संख्या पद्धति: प्राकृतिक, पूर्णांक, परिमेय अपरिमेय एवं वास्तविक संख्यायें, पूर्णांक संख्याओं के विभाजक एवं अविभाज्य पूर्णांक संख्यायें पूर्णांक संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य तथा उनमें सम्बन्ध
Number systems: Natural Numbers, Integers, Rational and Irrational numbers, Real numbers, Divisors of an Integer, prime Integers, L.C.M. and H.C.F. of integers and their Interrelationship.
औसत Average
अनुपात एवं समानुपात Ratio and proportion
प्रतिशत Percentage
लाभ-हानि Profit and Loss
ब्याज- साधारण एवं चक्रवृद्धि Simple and Compound Interests
काम तथा समय Work and Time
चाल, समय तथा दूरी Speed, Time and Distance
2. बीजगणित Algebra
बहुपद के गुणनखण्ड, बहुपदों का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य एवं उनमें सम्बन्ध, शेषफल प्रमेय, सरल युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण
Factors of polynomials, L.C.M. and H.C.F. of polynomials and their interrelationship, Remainder theorem, simultaneous linear equations, quadratic equations.
समुच्चय सिद्धान्त: समुच्चय, उप समुच्चय उचित उपसमुच्चय रिक्त समुच्चय, समुच्चयों के बीच संक्रियायें (संघ, प्रतिछेद, अन्तर, समिमित अन्तर ), बेन आरेख
Set Theory: Set, null set, subsets and proper subsets of a set, operations (Union, Intersections, difference, symmetric difference) between sets, venn diagram.
3. रेखागणित Geometry
त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलम्ब चतुर्भुज एवं वृत्त की रचना एवं उनके गुण सम्बन्धी प्रमेय तथा परिमाप एवं उनके क्षेत्रफल।
Constructions and theorems regarding triangle, rectangle, square, trapezium and circles, their perimeter and area.
गोला, समकोणीय वृत्ताकार बेलन, समकोणीय वृत्ताकार शंकु तथा धन के आयतन एवं पृष्ठ क्षेत्रफल ।
Volume and surface area of sphere, right circular cylinder, right circular Cone and Cube.
4. सांख्यिकी Statistics
आंकड़ों का संग्रह, आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता, आंकड़ों का निरूपण, दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, संचयी बारम्बारता वक्र केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
Collection of data, Classification of data, frequency, frequency distribution, tabulation, cumulative frequency Representation of data - Bar diagram, Pie chart, histogram, frequency polygon, cumulative frequency curves (ogives), Measures of Central tendency:Arithmetic Mean, Median and Mode
Comprehension
Active Voice and Passive Voice
Parts of Speech
Transformation of Sentences
Direct and Indirect Speech
Punctuation and Spellings
Words meanings
Vocabulary & Usage
Idioms and Phrases
Fill in the Blanks
हिन्दी वर्णमाला, विराम चिन्ह
शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ
शब्द-रूप
संधि, समास
क्रियायें
अनेकार्थी शब्द
विलोम शब्द
पर्यायवाची शब्द
मुहावरे एवं लोकोक्तियां
तत्सम एवं तद्भव, देशज, विदेशी (शब्द भंडार )
वर्तनी
अर्थ बोध
हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ
उ0प्र0 की मुख्य बोलियाँ
दिये हुए गद्य खण्ड का अवबोध एवं प्रश्नोत्तर
संक्षेपण
सरकारी एवं अर्ध-सरकारी पत्र लेखन, तार | लेखन, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, परिपत्र
शब्द ज्ञान एवं प्रयोग
उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग,
विलोम शब्द,
वाक्यांश के लिए एक शब्द
वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि
लोकोक्ति एवं मुहावरे।
निबन्ध के प्रश्न पत्र में 3 खण्ड होंगे। प्रत्येक खण्ड से एक-एक विषय पर 700 (सात सौ शब्दों में निबन्ध लिखना होगा। प्रत्येक खण्ड 50-50 अंकों का होगा। तीनों खण्डों में निम्नलिखित विषयों पर आधारित निबन्ध के प्रश्न होंगे।
The Essay question paper will consist of three sections. Candidates will be required to write an essay of 700 words on one topic from each section. Each section will carry 50 marks. The questions in all three sections will be based on the following topics.
खण्ड (क) Section A
साहित्य और संस्कृति Literature and Culture
सामाजिक क्षेत्र Social sphere
राजनैतिक क्षेत्र Political sphere
खण्ड (ख) Section B
विज्ञान पर्यावरण और प्रौद्योगिकी Science, Environment and Technology
आर्थिक क्षेत्र Economic Sphere
कृषि उद्योग एवं व्यापार Agriculture, Industry and Trade
खण्ड (ग) Section C – (1)(2) (3)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम National and International Events
प्राकृतिक आपदाएँ भू-स्खलन भूकम्प बाढ़ सूखा आदि। Natural Calamities, Landslide, Earthquake, Deluge, Drought etc
राष्ट्रीय विकास योजनाएं एवं परियोजनाएँ National Development programmes and projects
भारतीय संस्कृति के इतिहास में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला-रूप, साहित्य एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे।
History of Indian Culture will cover the salient aspects of Art Forms, literature and Architecture from ancient to modern times.
आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 ई0 से 1947 ई0 तक) - महत्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व एवं समस्याएं इत्यादि
Modern Indian history (from A.D.1757 to A.D. 1947) - Significant events, personalities and issues, etc.
स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।
The Freedom Struggle - its various stages and important contributors/contributions from different parts of the country.
स्वतंत्रता के पश्चात् देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन (1965 ई0 तक)।
Post-independence consolidation and reorganization within the country (till 1965A.D.)
विश्व के इतिहास में 18 वीं सदी से बीसवीं सदी के मध्य तक की घटनाएँ जैसे फ्रांसीसी क्रान्ति 1789, औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनः सीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन शास्त्र जैसे साम्यवाद, पूँजीवाद, समाजवाद, नाजीवाद, फासीवाद इत्यादि के रूप और समाज पर उनके प्रभाव इत्यादि शामिल होंगे।
History of the world – will include events from 18th century to middle of the 20th century such as French Revolution of 1789, Industrial Revolution, World Wars, redraw of national boundaries, Socialism, Nazism, Fascism, etc. their forms and effects on the society.
भारतीय समाज और संस्कृति की मुख्य विशेषताएँ ।
Salient features of Indian Society and culture
महिला- समाज और महिला-संगठनों की भूमिका, जनसंख्या तथा सम्बद्ध समस्याएं, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और समाधान।
Role of Women in society and women’s organization, population and associated issues, poverty and developmental issues, urbanisation, their problems and their remedies
उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का अभिप्राय और उनका भारतीय समाज के अर्थ व्यवस्था, राज्य व्यवस्था और समाज संरचना पर प्रभाव।
Meaning of liberalisation, privatization and globalization and their effects on economy, polity and social structure
सामाजिक सशक्तीकरण, साम्प्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता।
Social empowerment, communalism, regionalism & secularism
विश्व के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों का वितरण Distribution of major natural resources of World -
जल, मिट्टियाँ एवं वन, दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया में (भारत के विशेष संदर्भ में)।
Water, Soils, Forests in reference to south and South-East Asia (with special reference to India). Factors responsible for the location of industries (with special reference to India).
भौतिक भूगोल की प्रमुख विशिष्टताएं Salient features of Physical Geography –
भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी क्रियाएँ, चक्रवात, समुद्री जल धाराएँ, पवन एवं हिम सरिताएँ।
Earthquake, Tsunami, Volcanic activity, Cyclone, Ocean Currents, winds and glaciers
भारत के सामुद्रिक संसाधन एवं उनकी संभाव्यता।
Oceanic resources of India and their potential
मानव प्रवास Human migration –
विश्व की शरणार्थी समस्या- भारत- उपमहाद्वीप के संदर्भ में।
refugee problem of the World with focus on India.
सीमान्त तथा सीमाएँ- भारत उप-महाद्वीप के संदर्भ में।
Frontiers and boundaries with reference to Indian sub-continent
जनसंख्या एवं अधिवास- प्रकार एवं प्रतिरूप, नगरीकरण, स्मार्ट नगर एवं स्मार्ट ग्राम।
Population and Settlements – Types and Patterns, Urbanisation, Smart Cities and Smart Villages
भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान तथा आधारभूत संरचना। संविधान के आधारभूत प्रावधानों के विकास में उच्चतम न्यायालय की भूमिका।
Indian Constitution – Historical underpinnings, evolution, features, amendments, significant provisions and basic structure, Role of Supreme Court in evolution of basic provisions of Constitution
संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढांचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियां, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियां।
Functions and responsibilities of the Union and States – Issues and challenges pertaining to the federal structure, devolution of powers and finances up to local levels and challenges therein
केन्द्र-राज्य वित्तीय सम्बन्धों में वित्त आयोग की भूमिका।
Role of Finance Commission in Centre-State financial relations
शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थाएं। वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्रों का उदय एवं उनका प्रयोग।
Separation of powers, dispute redressal mechanisms and institutions, Emergence and use of alternative dispute redressal mechanisms
भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के साथ तुलना।
Comparison of the Indian Constitutional scheme with that of other major democratic countries
संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार तथा संबंधित विषय।
Parliament and State Legislatures – Structure, functioning, conduct of business, powers and privileges and concerned issues
कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका। जनहित याचिका (पी0 आई0 एल0)।
Structure, organisation and functioning of the Executive and the Judiciary – Ministries and Departments of the Government, Pressure Groups, and formal/informal associations and their role in the Polity, Public Interest Litigation (PIL)
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।
Salient features of the Representation of People's Act
विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति, शक्तियाँ कार्य तथा उनके उत्तरदायित्व।
Appointment to various Constitutional posts, powers, functions and their responsibilities.
सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय, नीति आयोग समेत- उनकी विशेषताएँ एवं कार्यभार।
Statutory, regulatory and various quasi-judicial bodies including NITI Aayog, their features and functioning.
सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप, उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के मुद्दे एवं सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आई0 सी0 टी0)।
Government policies and interventions for development in various sectors and issues arising out of their design, implementations and Information Communications Technology (ICT)
विकास प्रक्रियाएँ- गैर सरकारी संगठनों की भूमिका, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समूह एवं संघ अभिदाता, सहायतार्थ संस्थाएं, संस्थागत एवं अन्य अंशधारक।
Development Processes – The role of Non Governmental Organizations (NGOs), Self Help Groups (SHGs), various groups and associations, donors, charities, institutional and other stakeholders
केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य- निष्पादन, इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिए गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
Welfare schemes for vulnerable sections of the population by the Centre and States and the performance of these schemes, mechanisms, laws, institutions and Bodies constituted for the protection and betterment of these vulnerable sections
स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबधित विषय।
Issues relating to development and management of Social Sector/Services relating to Health, Education, Human Resource.
गरीबी और भूख से संबंधित विषय एवं राजनैतिक व्यवस्था के लिए इनका निहितार्थ।
Issues relating to poverty and hunger, their implication on body politic
शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेस - अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएं और संभावनाएँ, नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत व अन्य उपाय।
Important aspects of governance Transparency and accountability, e-governance applications, models, successes, limitations and potential, citizens, charters and institutional measures.
लोकतंत्र में उभरती हुई प्रवृत्तियों के संदर्भ में सिविल सेवाओं की भूमिका।
Role of Civil Services in a democracy in the context of emerging trends.
भारत एवं अपने पड़ोसी देशों से उसके संबंध।
India and its relationship with neighbouring Countries;
द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
Bilateral, Regional and Global groupings and agreements involving India and / or affecting India's interest.
भारत के हितों एवं अप्रवासी भारतीयों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव।
Effect of policies and politics of developed and developing countries on India's interests - Indian diaspora.
महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएं और मंच उनकी संरचना, अधिदेश तथा उनका कार्य भाग।
Important International Institutions, Agencies their structure, mandate and functioning
क्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक घटनाक्रम।
Current affairs and events of Regional, State, National and International importance
भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियाँ, नीति (एन0 आई0 टी0 आई0) आयोग की भूमिका, सतत विकास के लक्ष्य (एस0 डी0 जी0)।
Economic planning in India, objectives and achievements, Role of NITI Aayog, Pursuit of Sustainable Development Goals (SDGs)
गरीबी के मुद्दे, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास।
Issues of Poverty, Unemployment, Social Justice and Inclusive growth
सरकार के बजट के अवयव तथा वित्तीय प्रणाली।
Components of Government Budgets and Financial System
प्रमुख फसलें, विभिन्न प्रकार की सिंचाई विधि एवं सिंचाई प्रणाली, कृषि उत्पाद का भंडारण, ढुलाई एवं विपणन, किसानों की सहायता हेतु ई-तकनीकी।
Major Crops, Different types of irrigation and irrigation systems, storage, transport and marketing of agricultural produce, e-technology in the aid of farmers
अप्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष कृषि अनुदान तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े मुद्दे, सार्वजनिक वितरण प्रणाली-उद्देश्य, क्रियान्वयन, परिसीमाएँ, सुदृढ़ीकरण खाद्य सुरक्षा एवं बफर भण्डार, कृषि में तकनीकी अभियान।
Issues related to direct and indirect farm subsidies and minimum support prices, Public Distribution System - objectives, functioning, Limitations, revamping, Issues of buffer stocks and food security, Technology missions in agriculture
भारत में खाद्य प्रसंस्करण व संबंधित उद्योग-कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान निर्धारण, ऊर्ध्व व अधोप्रवाह आवश्यकताएँ, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन।
Food processing and related industries in India - scope and significance, location, upstream and downstream requirements, supply chain management
भारत में स्वतंत्रता के पश्चात भूमि सुधार।
Land reforms in India since independence
भारत में वैश्वीकरण तथा उदारीकरण के प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा इनके औद्योगिक विकास पर प्रभाव।
Effects of liberalilzation and globalization on the economy, changes in industrial policy and their effects on industrial growth
आधारभूत संरचना — ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन तथा रेलवे आदि।
Infrastructure – Energy, Ports, Roads, Airports, Railways, etc
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में, भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग।
Science and Technology – Developments and applications in everyday life and in National Security, India's Science and Technology policy
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण। नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास, प्रौद्योगिकी का हस्तान्तरण, द्विअनुप्रयोगी एवं तकनीकी उपयोगी प्रौद्योगिकियाँ।
Achievements of Indians in science & technology, indigenisation of technology Developments of New technologies, transfer of technology, dual and critical use of technologies
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कंम्प्यूटर, ऊर्जा स्त्रोतों, नैनो प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जागरूकता। बौद्धिक सम्पदा अधिकारों एवं डिजिटल अधिकारों से सम्बन्धित मुद्दे।
Awareness in the fields of Information and Communication Technology (ICT) and Space Technology, Computers, Energy resources, nano-technology, microbiology, biotechnology. Issues relating to intellectual property rights (IPR), and digital rights
पर्यावरणीय सुरक्षा एवं पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवन संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरणीय प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरणीय संघात आंकलन।
Environmental security and Ecosystems, Conservation of Wild life, Biodiversity, Environmental pollution and degradation, environmental impact assessment
आपदा: गैर-पारम्परिक सुरक्षा एवं संरक्षा की चुनौती के रूप में, आपदा शमन एवं प्रबन्धन।
Disaster as a Non-traditional security and safety challenge, disaster mitigation and management
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियाँ आणुविक प्रसार के मुद्दे, अतिवाद के कारण तथा प्रसार, संचार तन्त्र, मीडिया की भूमिका तथा सामाजिक नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा के आधार, मनी लाउन्डरिंग तथा मानव तस्करी।
Challenges of International Security – Issues of Nuclear proliferation, Causes and spread of extremism, Communication networks, role of media and social networking, Basics of cyber security, money laundering and human trafficking
भारत की आन्तरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ: आतंकवाद भ्रष्टाचार बगावत तथा संगठित अपराध।
India's internal security challenges – Terrorism, corruption, insurgency and organized crimes
सुरक्षा बलों की भूमिका, प्रकार तथा शासनाधिकार, भारत का उच्च रक्षा संगठन।
Role, kind and mandate of security forces, Higher defence organizations in India
नीतिशास्त्र तथा मानवीय अन्त: सम्बन्ध: मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्व, इसके निर्धारक और परिणाम: नीतिशास्त्र के आयाम, निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र।
Ethics and Human Interface – Essence, determinants and consequences of Ethics in human action, dimensions of ethics, Ethics in private and public relationship.
मानवीय मूल्य-महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा, मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
Human Values - Lessons from the lives and teachings of great leaders, reformers and administrators, role of family, society and educational institutions in inculcating values
अभिवृत्ति: अंर्तवस्तु(कंटेन्ट), संरचना, कार्य, विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध, नैतिक और राजनीतिक अभिरूचि, सामाजिक प्रभाव और सहमति पैदा करना।
Attitude – Content, structure, function, its influence and relation with thought and behaviour, moral and political attitudes, social influence and persuasion.
सिविल सेवा के लिए अभिरूचि तथा बुनियादी मूल्य - सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता तथा गैर- तरफदारी, वस्तुनिष्ठता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा करूणा।
Aptitude and Foundational Values for Civil Service - integrity, impartiality and non-partisanship, objectivity, dedication to public services, empathy, tolerance and compassion towards the weaker-sections
संवेगात्मक बुद्धि: अवधारणाएं तथा आयाम, प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनकी उपयोगिता और प्रयोग।
Emotional Intelligence – concept and dimensions, its utility and application in administration and governance
भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों का योगदान।
Contributions of moral thinkers and philosophers from India and world
लोक प्रशासनों में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्र: स्थिति तथा समस्याएं, सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक सरोकार तथा दुविधाएँ, नैतिक मार्गदर्शन के स्त्रोतों के रूप में विधि, नियम, नियमन तथा अंतर्रात्मा, जवाबदेही तथा नैतिक शासन व्यवस्था में नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिग) में नैतिक मुद्दे, कारपोरेट शासन व्यवस्था
Public/Civil Service values and ethics in Public Administration – status and problems, ethical concerns and dilemmas in government and private institutions, laws, rules, regulations and conscience as sources of ethical guidance, accountability and ethical governance, strengthening of moral values in governance, ethical issues in international relations and funding, corporate governance
शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा, शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक घोषणा पत्र, कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक-निधि का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियां।
Probity in Governance – concept of public service, philosophical basis of governance and probity, information sharing and transparency in government, Right to Information, codes of ethics, codes of conduct, citizen's charter, work culture, quality of service delivery, utilization of public funds, challenges of corruption
उपर्युक्त विषयों पर मामला संबंधी अध्ययन (केस स्टडी)।
Case studies on above issues
उ0प्र0 का इतिहास, सभ्यता, संस्कृति एवं प्राचीन नगर।
History, Civilisation, Culture and Ancient Cities of UP
उ0प्र0 की वास्तुकला, उसकी महत्ता एवं रख-रखाव संग्रहालय अभिलेखागार एवं पुरातत्व।
Architecture their significance and maintainability, museum, archive and archaeology of UP.
भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में 1857 से पहले एवं बाद में उ०प्र० का योगदान।
Contributions of UP in Pre and post 1857 freedom struggles of India.
उ0प्र0 के सुविख्यात स्वतन्त्रता सेनानी एवं व्यक्तित्व।
Eminent freedom fighters and personalities of UP.
उ0प्र0 में ग्रामीण, शहरी एवं जनजातीय मुद्देः सामाजिक संरचना, त्योहार, मेले, संगीत, लोकनृत्य, भाषा एवं साहित्य/बोली, सामाजिक प्रथाएँ एवं पर्यटन।
Rural, Urban and Tribal issues: social structure, festivals, fairs, music, folk dances, literature and languages/dialects, social customs of UP.
उ0प्र0 की राजव्यवस्था-शासन प्रणाली, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, विधान सभा एवं विधान परिषद, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध।
Political System of UP: Governance, Governor, Chief Minister, Council of Ministers, State Assembly and State Council, Center-State Relation
उ0प्र0 में लोक सेवाएँ, लोक सेवा आयोग, लेखा परीक्षा, महान्यायवादी, उच्च न्यायालय एवं उसका अधिकार क्षेत्र।
Public Service, Public Service Commission, Auditing, Advocate General, High Court and its jurisdiction in UP
उ0प्र0- विशेष राज्य चयन मानदण्ड, राजभाषा, संचित निधि एवं आकस्मिक निधि, राजनीतिक दल एवं राज्य निर्वाचन आयोग।
Special State Selection Criteria, Official Language, Consolidated Fund and Contingency fund, Political Parties and State Election Commission of UP.
उ0प्र0 में स्थानीय स्वशासनः शहरी एवं पंचायती राज, लोकनीति, अधिकार सम्बन्धी मुद्दे।
Local Self Government: Urban and Panchayati Raj, Public Policy, Right related issues in U P.
उ0प्र0-सुशासन, भ्रष्टाचार निवारण, लोकायुक्त, सिटीजन चार्टर, ई-गवर्नेस, सूचना का अधिकार, समाधान योजना।
Good Governance, Eradication of Corruption, Lokayukta, Citizen Charters, E-Governance, Right to Information, Redressal Policy
उ0प्र0 में भूमि सुधार एवं इसका प्रभाव।
Land Reforms and its impact in UP.
उग्रवाद के प्रसार एवं विकास के बीच सम्बन्ध।
Linkage between development and spread of extremism.
बाह्य, राज्य एवं अन्तर राज्यीय सक्रियकों से आन्तरिक सुरक्षा के लिये चुनौतियाँ पैदा करने में संचार नेटवर्कों, मीडिया एवं सोशल नेटवर्किंग साइट्स की भूमिका।
Role of External, State and Interstate actors in creating challenges to internal security through communication networks, media and social networking sites.
साइबर सुरक्षा के बुनियादी नियम, कालेधन को वैध बनाना एवं इसकी रोकथाम।
Basic rules of cyber security, money - laundering and its prevention.
विभिन्न सुरक्षा बल एवं एजेंसियाँ और उनके शासनादेश / अधिकार-पत्र।
Various security forces and agencies and their mandate.
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबन्धन, संगठित अपराधों का आतंकवाद से संबंध।
Security challenges and their management in border areas, linkage of organized crimes with terrorism.
उ0प्र0 में कानून व्यवस्था एवं नागरिक अधिकार सुरक्षा।
Law and Order and Civil Defense in UP
उ0प्र0 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय मुद्दे।
Medical and Health issues in UP
उ0प्र0 में शिक्षा प्रणाली।
State Education System of UP.
भारत के विकास में उ०प्र० की भूमिका।
Contribution of U P in development of India
उ0प्र0 की समसामयिक घटनाएं ।
Current Affairs of UP
जल शक्ति मिशन एवं अन्य केन्द्रीय योजनायें एवं उनका क्रियान्वयन।
Implementation of Jal Shakti Mission and other central welfare scheme in UP.
उ0प्र0 में गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.): मुद्दे, योगदान एवं प्रभाव।
NGOs in UP: Issues, Contribution and Impact
उ0प्र0 में पर्यटन: मुद्दे एवं सम्भावनायें।
Tourism in U P: Issues and prospects.
उ0प्र0 में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारः इसके मुद्दे एवं इसका समाज में रोजगार एवं सामाजिक आर्थिक विकास पर प्रभाव।
Emphasis on Innovation in various fields in UP: Issues and it's impact on employment and socio-economic development of the society.
उ0प्र0 का आर्थिक परिदृश्य: अर्थव्यवस्था एवं राज्य बजट की मुख्य विशेषताएं, बुनियादी ढाँचा एवं भौतिक संसाधनों का महत्त्व।
Overview of Economy of UP: Main features of economy and State Budgets, Infrastructure and importance of Physical Resources.
उ0प्र0 का व्यापार, वाणिज्य एवं उद्योग।
Trade, Commerce, and industries of UP.
उ0प्र0 सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएँ, परियोजनाएँ एवं नियोजित विकास, मानव संसाधन एवं कौशल विकास।
UP Government Schemes, Projects, and Planned Development for welfare of People, Human Resources and Skill Development.
उ0प्र0 में निवेश: मुद्दे एवं प्रभाव।
Investment in U P: Issues and Impact
उ0प्र0 की लोक वित्त एवं राजकोषीय नीति, कर एवं आर्थिक सुधार, एक जिला एक उत्पाद नीति।
Public Finance and Fiscal Policy, Tax and Economic Reforms, One District One Product Policy of UP Government
उ0प्र0 में नवीकरणीय ऊर्जा एवं गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों की योजना एवं प्रबन्धन।
Planning and management of renewable and non-renewable energy resources of UP.
उ0प्र0 की जनांकिकी, जनसंख्या एवं जनगणना।
Demography, Population and Censuses of UP
उ0प्र0 में कृषि का व्यावसायीकरण एवं कृषि फसलों का उत्पादन।
Commercialisation of agriculture and production of agricultural crops in UP.
उ0प्र0 की नवीन वानिकी नीति।
UP New Forest Policy.
10.उ0प्र0 की कृषि एवं सामाजिक वानिकी।
Argo and Social Forestry in U.P
उ0प्र0 में कृषि विविधता, कृषि की समस्याएँ एवं उनका समाधान।
Agricultural Diversity, Problems of agriculture and their solutions in UP
12.उ0प्र0 के विभिन्न क्षेत्रों में विकासीय सूचकांक।
Developmental Indices of U P in various fields.
उ0प्र0 का भूगोल- भौगोलिक स्थिति, उच्चावच एवं संरचना, जलवायु, सिंचाई, खनिज, अपवाह प्रणाली एवं वनस्पति।
Geography of UP: Geographical Location, Relief and Structure, Climate, Irrigation, Minerals, Drainage System and Vegetation
उ0प्र0 में राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभ्यारण्य।
National Parks and Wildlife Sanctuaries in UP
उ0प्र0 में परिवहन तंत्र।
Transport Network in UP.
उ0प्र0 में औद्योगिक विकास, शक्ति संसाधन एवं अधोसंरचना।
Power Resources, Infrastructure, and Industrial Development of UP.
उ0प्र0 में प्रदूषण एवं पर्यावरण के मुद्दे, प्रदूषण नियंत्रण परिषद एवं इनके कार्य।
Pollution and Environmental Issues in U P, Pollution Control Board and its functions.
उ0प्र0 के प्राकृतिक संसाधन मृदा, जल, वायु, वन, घास-मैदान, आद्रभूमि।
Natural Resources of UP - Soil, Water, Air, Forests, Grasslands, Wetlands
उ0प्र0 के जलवायु परिवर्तन एवं मौसम पूर्वानुमान से सम्बन्धित मुद्दे।
Climate Change and Weather Forecasting issues in UP.
उ0प्र0 के सन्दर्भ में अधिवास पारिस्थितिकी तंत्र-संरचना एवं कार्य, समायोजन, जीव-जन्तु एवं वनस्पतियाँ।
Habitat and Ecosystem, structure and function, adjustment; Flora and Fauna with reference to UP.
उ0प्र0 में विज्ञान एवं तकनीक के मुद्दे, प्रसार एवं प्रयत्न।
Science and Technology: Its issues, advancements, and efforts in U P.
उ0प्र0 में मत्स्य, अंगूर, रेशम, फूल, बागवानी एवं पौध उत्पादन तथा उ०प्र० के विकास में इनका प्रभाव।
Aquaculture, Viticulture, Sericulture, Floriculture, Horticulture, Arboric culture in up and its impact on development of UP.
उ0प्र0 के विकास में सार्वजनिक एवं निजी साझेदारी को प्रोत्साहित करना।
Evolvement of Public-Private Partnership (PPP) for development of UP