नई परीक्षा प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल हैं। पहला प्रश्नपत्र ‘सामान्य अध्ययन’ का है जबकि दूसरे को ‘सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा’ (Civil Services Aptitude Test) या ‘सीसैट’ कहा जाता है और यह क्वालीफाइंग पेपर के रूप में है।
According to the new examination pattern, the Preliminary Examination currently comprises two papers. The first paper is 'General Studies,' while the second is termed the 'Civil Services Aptitude Test' (CSAT) and serves as a qualifying paper.
दोनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होते हैं। पहले प्रश्नपत्र (सामान्य अध्ययन) में 2-2 अंकों के 100 प्रश्न होते हैं जबकि दूसरे प्रश्नपत्र (सीसैट) में 2.5-2.5 अंकों के 80 प्रश्न।
Both papers carry a maximum of 200 marks each. The first paper (General Studies) consists of 100 questions, each carrying 2 marks, whereas the second paper (CSAT) consists of 80 questions, each carrying 2.5 marks.
दोनों प्रश्नपत्रों में ‘निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू है जिसके तहत 3 उत्तर गलत होने पर 1 सही उत्तर के बराबर अंक काट लिये जाते हैं।
A system of 'negative marking' is applicable to both papers, under which marks equivalent to one correct answer are deducted for every three incorrect answers.
चूँकि अब सीसैट पेपर को सिर्फ क्वालीफाइंग कर दिया गया है इसलिये प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिये किसी भी उम्मीदवार को सीसैट पेपर में सिर्फ 33 प्रतिशत अंक (लगभग 27 प्रश्न या 66 अंक) प्राप्त करने आवश्यक हैं। अगर वह इससे कम अंक प्राप्त करता है तो उसे फेल माना जाता है। अब कट-ऑफ का निर्धारण सिर्फ प्रथम प्रश्नपत्र यानी सामान्य अध्ययन के आधार पर किया जाता है।
Since the CSAT paper has now been designated as merely qualifying in nature, a candidate is required to secure only 33 percent marks (approximately 27 questions or 66 marks) in the CSAT paper to qualify for the Preliminary Examination. If a candidate secures less than this threshold, they are deemed to have failed. Consequently, the cut-off for selection is now determined solely on the basis of the first paper—that is, General Studies.
प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 का संबंध ‘सामान्य अध्ययन’ से है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-
Paper-I of the Preliminary Examination relates to ‘General Studies’. Its syllabus is as follows:
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ (Current events of national and international importance)।
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (History of India and Indian National Movement)।
भारत एवं विश्व का भूगोल भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक आर्थिक भूगोल (Indian and World Geography – Physical, Social, Economic Geography of India and the World)।
भारतीय राज्यतंत्र और शासन- संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे इत्यादि (Indian Polity and Governance – Constitution, Political System, Panchayati Raj, Public Policy, Rights Issues etc)।
आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि (Economic and Social Development, Sustainable Development-Poverty, Inclusion, Demographics, Social Sector initiatives etc)।
पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव - विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे जिनके लिये विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है (General issues on Environmental Ecology, Bio-diversity and Climate Change – that do not require subject specializution)।
सामान्य विज्ञान (General Science)।
प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र- 2 का संबंध ‘सीसैट’ से है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-
Paper-II of the Preliminary Examination relates to ‘CSAT’. Its syllabus is as follows:
बोधगम्यता (Comprehension)।
संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल (Interpersonal skills including communication skills)।
तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)।
निर्णय लेना और समस्या समाधान(Decision-making and problem-solving)।
सामान्य मानसिक योग्यता (General mental ability)।
आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर); आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि- दसवीं कक्षा का स्तर) [Basic numeracy (numbers and their relations, orders of magnitude, etc.) (Class X level), Data interpretation (charts, graphs, tables, data sufficiency etc. (Class X level)]
नोट – प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकृति (Objective type) के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रश्न के लिये दिये गए चार संभावित विकल्पों (a, b, c और d) में से एक सही विकल्प का चयन करना होता है।
Note – The Preliminary Examination consists of objective-type questions, wherein candidates are required to select the correct option from four given alternatives (a, b, c, and d) for each question.
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में विषयों का बँटवारा अनिवार्य एवं वैकल्पिक विषयों के रूप में किया गया है।
In the Civil Services Main Examination, subjects are categorised into compulsory and optional subjects.
अनिवार्य विषयों में निबंध, सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र, अंग्रेजी भाषा (क्वालिफाइंग) एवं हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा (क्वालिफाइंग) तथा वैकल्पिक विषय के अंतर्गत विज्ञप्ति में दिये गए विषयों में से अभ्यर्थी द्वारा चयनित कोई एक वैकल्पिक विषय शामिल है।
The compulsory subjects comprise an Essay, four General Studies papers, English Language (Qualifying), and Hindi—or any other language included in the Eighth Schedule of the Constitution—(Qualifying); the optional component consists of a single optional subject selected by the candidate from the list of subjects specified in the official notification.
मुख्य परीक्षा की वर्तमान प्रणाली इस प्रकार है-
The current scheme of the Main Examination is as follows-
निबंध Essay
250 अंक/marks
सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)
General Studies-1: (Indian Heritage and Culture, History and Geography of the World, and Society)
250 अंक/marks
सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)
General Studies-2: (Governance, Constitution, Polity, Social Justice, and International Relations)
250 अंक/marks
सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)
General Studies-3: (Technology, Economic Development, Biodiversity, Environment, Security, and Disaster Management)
250 अंक/marks
सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति)
General Studies-4: (Ethics, Integrity, and Aptitude)
250 अंक/marks
वैकल्पिक विषय - प्रश्नपत्र -1 Optional Subject - Paper-1
250 अंक/marks
वैकल्पिक विषय- प्रश्नपत्र - 2 Optional Subject - Paper-2
250 अंक/marks
क्वालिफाइंग-1 अंग्रेज़ी भाषा Qualifying-1: English Language
300 अंक/marks
क्वालिफाइंग-2 हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा
Qualifying-2: Hindi or any language included in the 8th Schedule of the Constitution.
300 अंक/marks
उप-योग (लिखित परीक्षा) Sub - Test (Written Examination)
1750 अंक/marks
व्यक्तित्व परीक्षण Personality Test
275 अंक/marks
कुल योग Total
2025 अंक/marks
नोट(Note)
** दोनों क्वालिफाइंग प्रश्नपत्रों के अंक योग्यता निर्धारण के लिये नहीं जोड़े जाते हैं।
**The marks obtained in both qualifying papers are not added for the determination of merit.
क्वालिफाइंग’ प्रकृति के दोनों प्रश्नपत्र 300-300 अंकों के होते हैं। भारतीय भाषा में न्यूनतम अर्हता अंक 25% (75) तथा अंग्रेज़ी में भी न्यूनतम अर्हता अंक 25% (75) निर्धारित किये गए हैं।
Both qualifying papers carry 300 marks each. The minimum qualifying marks have been set at 25% (75) for the Indian Language paper and 25% (75) for the English paper as well.
मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में साथ-साथ प्रकाशित किये जाते हैं, पर उम्मीदवारों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी में भी उत्तर देने की छूट होती है। वे सिविल सेवा परीक्षा के फॉर्म में मुख्य परीक्षा हेतु जिस भाषा को अपने माध्यम के तौर पर अंकित करते हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों के उत्तर उसी भाषा में लिखने होते हैं। केवल साहित्य के विषयों में यह छूट है कि उम्मीदवार उसी भाषा की लिपि में उत्तर लिखता है, चाहे उसका माध्यम वह भाषा न हो। उदाहरण के लिये, अंग्रेज़ी माध्यम का उम्मीदवार अगर वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी साहित्य का चयन करता है तो उसके उत्तर वह देवनागरी लिपि में लिखेगा। शेष मामलों में, इसकी अनुमति नहीं है कि उम्मीदवार अलग-अलग प्रश्नपत्रों के उत्तर अलग-अलग भाषाओं में दे (हालाँकि कुछ राज्यों के लोक सेवा आयोगों ने ऐसी अनुमति दी हुई है)।
The question papers for the Main Examination are published simultaneously in both English and Hindi; however, candidates are permitted to answer in any one of the 22 languages included in the Eighth Schedule of the Constitution. Candidates are required to write their answers for all question papers of the Main Examination in the specific language they have designated as their medium of instruction in the Civil Services Examination application form. An exception to this rule applies only to Literature subjects, where a candidate may write their answers in the script of that specific language, even if that language is not their designated medium of instruction. For instance, if a candidate with English as their medium of instruction selects Hindi Literature as an optional subject, they will write their answers in the Devanagari script. In all other cases, candidates are not permitted to answer different question papers in different languages (although some State Public Service Commissions have granted such permission).
उम्मीदवार को एक विनिर्दिष्ट विषय पर निबंध लिखना होगा| विषयों के विकल्प दिये जायेंगे| उनसे आशा की जाती है कि अपने विचारों को निबंध के विषय के निकट रखते हुए क्रमबद्ध करें तथा संक्षेप में लिखें| प्रभावशाली एवं सटीक अभिव्यक्तियों के लिये श्रेय दिया जायेगा|
Candidates may be required to write essays on multiple topics. They will be expected to keep close to the subject of the essay to arrange their ideas in an orderly fashion and to write concisely. Credit will be given for effective and exact expression.
नोट: निबंध का प्रश्नपत्र मुख्यत: दो भागों (मूर्त एवं अमूर्त रूप) में विभाजित रहता है। प्रत्येक भाग में दिये गए 4 विकल्पों में से एक-एक विकल्प का चयन करते हुए कुल दो निबंध (प्रत्येक 125 अंक) लिखने होते हैं। प्रत्येक निबंध के लिये निर्धारित शब्द सीमा लगभग 1000-1200 होती है।
Note: The Essay paper is primarily divided into two parts (Concrete and Abstract). Candidates are required to write a total of two essays (each carrying 125 marks) by selecting one option from the four choices provided in each part. The prescribed word limit for each essay is approximately 1000–1200 words.
भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।
Indian culture will cover the salient aspects of Art Forms, literature and Architecture from ancient to modern times.
18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास - महत्त्वपूर्ण घटनाएँ व्यक्तित्व विषय।
Modern Indian history from about the middle of the eighteenth century until the present – significant events, personalities, issues.
स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।
The Freedom Struggle — its various stages and important contributors/contributions from different parts of the country.
स्वतंत्रता के पश्चात् देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन।
Post-independence consolidation and reorganization within the country.
विश्व के इतिहास में 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव।
History of the world will include events from 18th century such as industrial revolution, world wars, redrawn of national boundaries, colonisation, decolonisation, political philosophies like communism, capitalism, socialism, etc.,— their forms and effect on the society.
भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।
Salient features of Indian Society, Diversity of India.
महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे गरीबी और विकासात्मक विषय शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।
Role of women and women’s organization, population and associated issues, poverty and developmental issues, urbanisation, their problems and their remedies.
भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव।
Effects of globalization on Indian society.
सामाजिक सशक्तीकरण, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता।
Social empowerment, communalism, regionalism & secularism.
विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।
Salient features of world’s physical geography.
विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए): विश्व (भारत सहित) के विभिन्न भागों में प्राथमिक द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों को स्थापित करने के लिये ज़िम्मेदार कारक।
Distribution of key natural resources across the world (including South Asia and the Indian sub-continent); factors responsible for the location of primary, secondary, and tertiary sector industries in various parts of the world (including India).
भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
Important Geophysical phenomena such as earthquakes, Tsunami, Volcanic activity, cyclone, etc., geographical features and their location-changes in critical geographical features (including water-bodies and ice-caps) and in flora and fauna and the effects of such changes.
भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
Constitution of India —historical underpinnings, evolution, features, amendments, significant provisions and basic structure.
संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढाँचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियाँ, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियाँ।
Functions and responsibilities of the Union and the States, issues and challenges pertaining to the federal structure, devolution of powers and finances up to local levels and challenges therein.
विभिन्न घटकों के बीच शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थान।
Separation of powers between various organs dispute redressal mechanisms and institutions.
भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य देशों के साथ तुलना।
Comparison of the Indian constitutional scheme with that of other countries.
संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार और इनसे उत्पन्न होने वाले विषय
Parliament and State legislatures—structure, functioning, conduct of business, powers & privileges and issues arising out of these.
कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।
Structure, organization and functioning of the Executive and the Judiciary—Ministries and Departments of the Government; pressure groups and formal/informal associations and their role in the Polity.
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।
Salient features of the Representation of People’s Act.
विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति और विभिन्न संवैधानिक निकायों की शक्तियाँ, कार्य और उत्तरदायित्व।
Appointment to various Constitutional posts, powers, functions and responsibilities of various Constitutional Bodies.
सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्द्ध-न्यायिक निकाय।
Statutory, regulatory and various quasi-judicial bodies
सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय
Government policies and interventions for development in various sectors and issues arising out of their design and implementation.
विकास प्रक्रिया तथा विकास उद्योग- गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न समूहों और संघों, दानकर्ताओं, लोकोपकारी संस्थाओं, संस्थागत एवं अन्य पक्षों की भूमिका।
Development processes and the development industry —the role of NGOs, SHGs, various groups and associations, donors, charities, institutional and other stakeholders.
केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
Welfare schemes for vulnerable sections of the population by the Centre and States and the performance of these schemes; mechanisms, laws, institutions and Bodies constituted for the protection and betterment of these vulnerable sections.
स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
Issues relating to development and management of Social Sector/Services relating to Health, Education, Human Resources.
गरीबी एवं भूख से संबंधित विषय।
Issues relating to poverty and hunger.
शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।
Important aspects of governance, transparency and accountability, e-governance applications, models, successes, limitations, and potential; citizens charters, transparency & accountability and institutional and other measures.
लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका।
Role of civil services in a democracy.
भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।
India and its neighbourhood - relations
द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
Bilateral, regional and global groupings and agreements involving India and/or affecting India’s interest.
भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।
Effect of policies and politics of developed and developing countries on India’s interests, Indian diaspora.
महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।
Important International institutions, agencies and fora - their structure, mandate.
भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
Indian Economy and issues relating to planning, mobilisation, of resources, growth, development and employment.
समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।
Inclusive growth and issues arising from it.
सरकारी बजट।
Government Budgeting
मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न- सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली- कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएँ; किसानों की सहायता के लिये ई-प्रौद्योगिकी।
Major crops-cropping patterns in various parts of the country, – different types of irrigation and irrigation systems storage, transport and marketing of agricultural produce and issues and related constraints; e-technology in the aid of farmers.
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।
Issues related to direct and indirect farm subsidies and minimum support prices; Public Distribution System - objectives, functioning, limitations, revamping; issues of buffer stocks and food security; Technology missions; economics of animal-rearing.
भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित उद्योग- कार्यक्षेत्र एवं महत्त्व, स्थान, ऊपरी और नीचे की अपेक्षाएँ, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन। भारत में भूमि सुधार।
Food processing and related industries in India - scope and significance, location, upstream and downstream requirements, supply chain management, Land reforms in India.
उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव।
Effects of liberalilzation on the economy, changes in industrial policy and their effects on industrial growth.
बुनियादी ढाँचा: ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।
Infrastructure: Energy, Ports, Roads, Airports, Railways etc
निवेश मॉडल।
Investment models.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।
Science and Technology - developments and their applications and effects in everyday life.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास।
Achievements of Indians in science & technology; indigenization of technology and developing new technology
सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।
Awareness in the fields of IT, Space, Computers, robotics, nano-technology, bio-technology and issues relating to intellectual property rights.
संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
Conservation, environmental pollution and degradation, environmental impact assessment.
आपदा और आपदा प्रबंधन।
Disaster and disaster management
विकास और फैलते उग्रवाद के बीच संबंध।
Linkages between development and spread of extremism.
आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।
Role of external state and non-state actors in creating challenges to internal security.
संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।
Challenges to internal security through communication networks, role of media and social networking sites in internal security challenges, basics of cyber security; money-laundering and its prevention.
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबंधन- संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।
Security challenges and their management in border areas – linkages of organized crime with terrorism.
विभिन्न सुरक्षा बल और संस्थाएँ तथा उनके अधिदेश।
Various Security forces and agencies and their mandate.
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-4 नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि: इस प्रश्न-पत्र में ऐसे प्रश्न शामिल होंगे जो सार्वजनिक जीवन में उम्मीदवारों की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से संबंधित विषयों के प्रति उनकी अभिवृत्ति तथा उनके दृष्टिकोण तथा समाज से आचार-व्यवहार में विभिन्न मुद्दों तथा सामने आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर उनकी मनोवृत्ति का परीक्षण करेंगे। इन आयामों का निर्धारण करने के लिये प्रश्न-पत्र में किसी मामले के अध्ययन (केस स्टडी) का माध्यम भी चुना जा सकता है। मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
General Studies Paper-IV Ethics, Integrity and Aptitude: This paper will include questions to test the candidates’ attitude and approach to issues relating to integrity, probity in public life and his problem-solving approach to various issues and conflicts faced by him in dealing with society. Questions may utilize the case study approach to determine these aspects. The following broad areas will be covered:
नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
Ethics and Human Interface: Essence, determinants and consequences of Ethics in-human actions; dimensions of ethics; ethics – in private and public relationships. Human Values – lessons from the lives and teachings of great leaders, reformers and administrators; role of family society and educational institutions in inculcating values.
अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।
Attitude: content, structure, function; its influence and relation with thought and behaviour; moral and political attitudes; social influence and persuasion.
सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।
Aptitude and foundational values for Civil Service, integrity, impartiality and non-partisanship, objectivity, dedication to public service, empathy, tolerance and compassion towards the weaker sections.
भावनात्मक समझ: अवधारणाएँ तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।
Emotional intelligence-concepts, and their utilities and application in administration and governance
भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।
Contributions of moral thinkers and philosophers from India and the world
लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।
Public/Civil service values and Ethics in Public administration: Status and problems; ethical concerns and dilemmas in government and private institutions; laws, rules, regulations and conscience as sources of ethical guidance; accountability and ethical governance; strengthening of ethical and moral values in governance; ethical issues in international relations and funding; corporate governance.
शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा; शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक घोषणा पत्र, कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक निधि का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियाँ।
Probity in Governance: Concept of public service; Philosophical basis of governance and probity; Information sharing and transparency in government, Right to Information, Codes of Ethics, Codes of Conduct, Citizen’s Charters, Work culture, Quality of service delivery, Utilization of public funds, challenges of corruption.
उपर्युक्त विषयों पर मामला संबंधी अध्ययन (केस स्टडीज़)।
Case Studies on the above issues.
वैकल्पिक विषय - प्रश्नपत्र -1
Optional Subject - paper 1
वैकल्पिक विषय - प्रश्नपत्र -2
Optional Subject - paper 2
Paper-A (Qualifying-1)
हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा
Hindi or any language included in the 8th Schedule of the Constitution
भारतीय भाषाओं में से एक भाषा, जो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, उसे पेपर–‘क’ के लिये उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाता है।
Candidates are required to select one of the Indian languages included in the 8th Schedule of the Constitution for Paper ‘A’.
यह प्रश्नपत्र अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड और सिक्किम के रहने वाले उम्मीदवारों के लिये अनिवार्य नहीं होगा।
This paper shall not be compulsory for candidates residing in Arunachal Pradesh, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, and Sikkim.
इस पेपर का पूर्णांक 300 है जिसमें क्वालीफाइंग अंक 75 (25%) निर्धारित किया गया है|
The maximum marks for this paper are 300, with the qualifying marks set at 75 (25%).
प्रश्नों का पैटर्न मोटे तौर पर निम्नानुसार होगा The pattern of questions will broadly be as follows:
1. बोधगम्यता (Comprehension of given passages)
2. संक्षिप्त लेखन (Précis Writing)
3. शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार (Usage and Vocabulary)
4. लघु निबंध (Short Essay)
5. अंग्रेजी से भारतीय भाषा तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद (Translation from English to the Indian language and vice‐versa)
Paper-B (Qualifying-2)
अंग्रेज़ी भाषा English Language
इस पेपर का पूर्णांक 300 है जिसमें क्वालीफाइंग अंक 75 (25%) निर्धारित किया गया है|
This paper carries a maximum of 300 marks, with a qualifying threshold set at 75 marks (25%).
प्रश्नों का पैटर्न मोटे तौर पर निम्नानुसार होगा-
The pattern of questions will broadly be as follows:
1. Comprehension of given passages (बोधगम्यता)
2. Précis Writing (संक्षिप्त लेखन)
3. Usage and Vocabulary (शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार)
4. Short Essay (लघु निबंध)
नोट (Note) :
भारतीय भाषाओं और अंग्रेज़ी के प्रश्नपत्र (प्रश्नपत्र ‘क’ एवं प्रश्नपत्र ‘ख’) मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष स्तर के होंगे जिनमें केवल अर्हता प्राप्त करनी होगी| इन प्रश्नपत्रों में प्राप्त अंकों को योग्यता क्रम निर्धारित करने में नहीं गिना जायेगा|
The question papers on Indian Languages and English (Paper ‘A’ and Paper ‘B’) will be of Matriculation or equivalent standard and will be of a qualifying nature only. The marks obtained in these papers will not be counted for determining the order of merit.
उम्मीदवारों को क्वालिफाइंग अंग्रेज़ी एवं एक भारतीय भाषा के प्रश्नपत्रों का उत्तर क्रमशः अंग्रेज़ी एवं संबंधित भारतीय भाषा में ही लिखना होता है (यदि किसी प्रश्न विशेष में अन्यथा निर्दिष्ट न हो)।
Candidates are required to answer the qualifying papers on English and one Indian Language in English and the respective Indian Language only (unless otherwise specified in a particular question).
सभी उम्मीदवारों के निबंध, सामान्य अध्ययन तथा वैकल्पिक विषय के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन ‘भारतीय भाषा’ तथा अंग्रेज़ी के उन अर्हक प्रश्नपत्र के साथ ही किया जायेगा परंतु, निबंध, सामान्य अध्ययन तथा वैकल्पिक विषय के प्रश्नपत्रों पर केवल ऐसे उम्मीदवार के मामले में विचार किया जायेगा, जो इन अर्हक प्रश्नपत्रों में न्यूनतम अर्हता मानकों के रुप में भारतीय भाषा में 25% तथा अंग्रेज़ी में 25% अंक प्राप्त करते हैं|
The papers on Essay, General Studies, and Optional Subjects of all candidates will be evaluated simultaneously with the qualifying papers on ‘Indian Language’ and English; however, the papers on Essay, General Studies, and Optional Subjects will be considered for evaluation only in the case of those candidates who secure the minimum qualifying marks—specifically 25% in the Indian Language and 25% in English—in these qualifying papers.